Highest grossing indian movies 2022। 2022 मे सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फ़िल्मे

Highest grossing indian movies 2022 : साल 2022 इंडियन सिनेमा के लिए एक बेहतरीन साल रहा है हालांकि इस साल बॉलीवुड की ज्यादातर फ़िल्मे फ़्लॉप रही है, लेकिन उन फ़्लॉप फ़िल्मो मे कुछ फ़िल्मे ऐसी भी थी जो फ़्लॉप होना Deserve नही करती थी लेकिन “Boycot Bollywood” के बवंडर मे वो फ़िल्मे भी हवा हो गई। इस सब के बावजूद साल 2022 इंडियन सिनेमा के लिए बेहतर रहा क्योंकि कोरोना संकट के कारण जो बिग बजट फ़िल्मे रिलीज नही हो पा रही थी जिनका इंतजार फ़ैन्स बेसब्री से कर रहे थे वो फ़िल्मे भी इस साल रिलीज हो गई। साल 2022 मे कुछ फ़िल्मे बुरी तरह फ़्लॉप रही तो कुछ फ़िल्मो ने ताबडतोड कमाई भी की तो चलिए जानते कुछ ऐसी ही फ़िल्मो के बारे जिनकी कमाई धुआंधार रही। 

Highest grossing indian movies 2022

1.KGF 2

kgf chapter 2 image

निर्देशक –  प्रशांत नील

निर्माता –  विजय किरागंदूर

कलाकार –  यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, अर्चना जोइस, मालविका अविनाश.

2022 की much awaited फिल्मों में “KGF 2” का भी नाम शामिल है। “KGF” की कामयाबी के बाद लोगों को इसके दूसरे पार्ट का काफी देर से इंतजार था और यह इंतजार 14 अप्रैल 2022 को खत्म हुआ यानी की 14 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज हुई। और रिलीज के पहले हि दिन फिल्म ने 134 करोड़ रुपये कमा लिए, फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन और ऑडियन्स के रिस्पॉन्स को देखते हुए यह पता चल गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी अच्छा बिजनस करने वाली है और हुआ भी वहीं “KGF 2” ने पूरे भारत मे कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये कमाये और भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो “KGF 2” ने दुनियाभर मे 1500 करोड़ कमाये और दुनियाभर मे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तिसरी भारतीय फिल्म बनी।  

KGF Chapter 2Budget and Collection
BudgetRs.100 Cr
1st day collectionRs.134 Cr
1st WeekRs.609 Cr
India gross collectionRs.1000 Cr
Overseas collectionRs.500 Cr
Worldwide collectionRs.1500 Cr

2.RRR

RRR Image

निर्देशक –  एस.एस.राजामौली 

निर्माता –  डीवीवी दानय्या

कलाकार –  जूनियर एन.टी.रामाराव, रामचरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी, ओलिविया मॉरिस.

25 मार्च 2022 को रिलीज हुई “RRR” एस.एस.राजामौली की तीसरी बिग बजट फ़िल्म है, इससे पहले एस.एस.राजामौली “बाहुबली:द बिगिनिंग” और “बहुबली:द कन्क्लुजन” जैसी बिग बजट फ़िल्मे बना चुके है। “RRR” को 550 करोड़ के बजट मे बनाया गया जबकि फ़िल्म ने पुरे भारत से 900 करोड से भी ज्यादा का बिजनस किया और “बाहुबली:द  कन्क्लुजन” और “KGF 2” के बाद “RRR” भारत की तिसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई, इस फ़िल्म का ओवरसीज कलेक्शन 221 करोड का रहा तो अगर ओवरसीज कलेक्शन को जोड दिया जाए तो “RRR” का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1125 करोड के आसपास हो जाता है। 

RRRBudget and Collection
BudgetRs.500 Cr
1st day collectionRs.156 Cr
1st WeekRs.559 Cr
India gross collectionRs.900 Cr
Overseas collectionRs.221 Cr
Worldwide collectionRs.1125 Cr

3.Kantara

Kantara Image

निर्देशक –  ऋषभ शेट्टी

निर्माता –  विजय किरागंदूर

कलाकार –  ऋषभ शेट्टी, किशोर, अच्युत कुमार, प्रमोद शेट्टी, सप्तमी गौडा.

“कांतारा” एक सस्पेंस और ड्रामा फ़िल्म है जो 30 सितंबर 2022 को रीलीज हुई थी। कांतारा पहले सिर्फ़ कन्नड भाषा मे रिलीज हुई थी लेकिन बाद मे ऑडियन्स के डिमांड और रिस्पॉन्स को देखते हुए कांतारा को हिन्दी मे डब करके और भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रीलीज किया गया। कांतारा सिर्फ़ 16 करोड के बजट मे बनायी गई फ़िल्म है जबकि इस फ़िल्म ने सिर्फ़ कर्नाटक मे ही 150 करोड से ज्यादा का बिजनस कर लिया, वैसे इस फ़िल्म ने पुरे भारत मे 361 करोड रुपये कमाये और इस साल की तिसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई और साथ हि “कांतारा” कन्नड फ़िल्म इंडस्ट्री की दुसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म भी बन गई। 

kantara Budget and Collection
BudgetRs.16 Cr
1st day collectionRs.2.3 Cr
1st WeekRs.35 Cr
India gross collectionRs.361 Cr
Overseas collectionRs.36 Cr
Worldwide collectionRs.397 Cr

Read Also – Best action Web series in hindi

4.Ponniyin selvan-1

PS 1 Image

निर्देशक –  मणिरत्नम

निर्माता –  मणिरत्नम, सुभास्करन अलीराजा 

कलाकार –  विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्थि(Karthi), तृषा कृष्णन, प्रकाश राज, सरथ कुमार, शोभिता धुलिपाला

प्रियदर्शन के निर्देशन मे बनी यह फ़िल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म की रिलीज डेट और कांतारा की रिलीज डेट एक हि है, दोनो फ़िल्मे एक ही दिन रिलीज हुई थी। लेकिन कांतारा को सिर्फ़ कर्नाटक मे हि ज्यादा स्क्रिन्स पर रिलीज किया गया था पुरे भारत मे कांतारा के शोज लिमिटेड थे और उसे सिर्फ़ कन्नड भाषा मे ही रिलीज किया गया था इंग्लिश सबटायटल के साथ, जबकी पोन्नियिन सेल्वन को पॅन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया था। पोन्नियिन सेल्वन का बजट 500 करोड़ का बताया जा रहा है लेकिन वो फ़िल्म के दो पार्ट्स का अनुमानित बजट है। पोन्नियिन सेल्वन-1 का बजट 230-250 करोड़ का है और फ़िल्म ने भारत मे कमाए है 326 करोड़, जबकी फ़िल्म का ओवरसिज कलेक्शन 169 करोड़ का रहा। 

Ponniyin selvan 1 Budget and Collection
BudgetRs.250 Cr
1st day collectionRs.42 Cr
1st WeekRs.207 Cr
India gross collectionRs.326 Cr
Overseas collectionRs.169 Cr
Worldwide collectionRs.495 Cr

5.Vikram

Vikram film poster

निर्देशक –  लोकेश कनगराज 

निर्माता –  कमल हासन, आर.महेंद्रन

कलाकार –  कमल हासन, विजय सेतुपती, फ़हद फ़ासिल

“विक्रम” एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसे 3 जुन 2022 को रिलीज किया गया था। इस फ़िल्म को 120 करोड़ की लागत मे बनाया गया है और फ़िल्म ने भारत मे कुल 319 करोड़ का बिजनस किया है, इस फ़िल्म का ओवरसिज कलेक्शन 128 करोड़ का है। 2022 मे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मो मे “विक्रम” पांचवे नंबर पर आती है। 

Vikram Budget and Collection
BudgetRs.120 Cr
1st day collectionRs.37 Cr
1st WeekRs.168 Cr
India gross collectionRs.319 Cr
Overseas collectionRs.128 Cr
Worldwide collectionRs.447 Cr

6.Brahmastra part one – Shiva

निर्देशक –  अयान मुखर्जी

निर्माता –  करण जौहर, अपूर्व मेहता, नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, मरिजके डिसूजा, अयान मुखर्जी

कलाकार –  रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय

निर्देशक अयान मुखर्जी की फ़िल्म “ब्रह्मास्त्र” का काफ़ी दिनो से इंतजार किया जा रहा था काफ़ी सालो से अयान इस फ़िल्म पर काम कर रहे थे फ़िल्म बनकर तयार थी लेकिन कोरोना की वजह से फ़िल्म को रिलीज नही किया जा रहा था। अखिरकार 9 सितंबर 2022 को फ़िल्म रिलीज हुई, लेकिन “Boycot Bollywood” की वजह से यह समय भी बॉलीवुड फ़िल्मो के लिए कुछ नही था इसके बावजुद यह फ़िल्म भारत मे 318 करोड़ कमाने मे कामयाब रही हालांकि फ़िल्म का बजट 350 करोड़ का है इसलिए काफ़ी लोग इस फ़िल्म को फ़्लॉप फ़िल्म बता रहे है। लेकिन ओवरसीज कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो ब्रह्मास्त्र का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 431 करोड़ का हो जाता है। इससे यह साफ़ है, की भले हि ब्रह्मास्त्र हिट या सुपरहिट ना हुई हो लेकिन फ़्लॉप भी नही हुई है। लेकिन ब्रह्मास्त्र के मेकर्स फ़िल्म को सुपरहिट बता रहे है तो इसकी एक हि वजह हो सकती है कि उन्होने फ़िल्म के सैटलाइट राइट्स काफ़ी अच्छे दामो मे बेचे हो। 

Brahmastra part one-ShivaBudget and Collection
BudgetRs.350 Cr
1st day collectionRs.43 Cr
1st WeekRs.204 Cr
India gross collectionRs.318 Cr
Overseas collectionRs.113 Cr
Worldwide collectionRs.431 Cr

7.The Kashmir Files

The Kashmir Files film poster

निर्देशक –  विवेक अग्निहोत्री

निर्माता –  तेज नारायण अग्रवाल, पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री

कलाकार –  अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मांडलेकर, भाषा सुंबली

“द कश्मीर फ़ाइल्स” सच्ची घटना पर आधारीत फ़िल्म है, यह फ़िल्म 1990 मे हुए कश्मीरी पंडितो के नरसहांर के उपर बनाई गई है। यह 2022 की पहली ऐसी बॉलीवुड फ़िल्म है जो दर्शको को सिनेमा-घरो तक लाने मे कामयाब रही। यह फ़िल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी फ़िल्म का बजट 15 करोड का है जबकि इस फ़िल्म ने पुरे भारत से लगभग 295 करोड कमाए और वर्ल्डवाइड इस फ़िल्म ने कुल 341 करोड की कमाई की और इसी के साथ “द कश्मीर फ़ाइल्स” 2022 की सातवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई। 

The kashmir filesBudget and Collection
BudgetRs.15 Cr
1st day collectionRs. 3.55 Cr
1st WeekRs.97 Cr
India gross collectionRs.295 Cr
Overseas collectionRs.46 Cr
Worldwide collectionRs.341 Cr

8.Drishyam 2

Drishyam 2 film poster

निर्देशक –  अभिषेक पाठक

निर्माता –  भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक

कलाकार –  अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्त, मृणाल जाधव.

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर “दृश्यम 2” 2015 मे आयी फ़िल्म “दृश्यम” की सीक्वल है जिसमे “दृश्यम” से आगे की कहानी दिखाई गई है। “दृश्यम 2” 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी और इस फ़िल्म को बनाने मे 50 करोड का बजट लगा है, फ़िल्म ने अपने बजट को रिकवर करते हुए पहले वीकेंड मे ही 61 करोड की कमाई कर ली थी। “दृश्यम 2” ने अब तक पूरे भारत से 247 करोड़ की कमाई की है जबकि ओवरसीज से फ़िल्म ने 50 करोड का बिजनस किया है। 

Drishyam 2Budget and Collection
BudgetRs.50 Cr
1st day collectionRs.15 Cr
1st WeekendRs.104 Cr
India gross collectionRs.247 Cr
Overseas collectionRs.50 Cr
Worldwide collectionRs.297 Cr

9.Bhool Bhulaiyaa2

Bhool Bhulaiyaa 2 film poster

निर्देशक –  अनीस बज्मी

निर्माता –  भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार, अंजुम खेतानी

कलाकार –  कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव, मिलिंद गुनाजी, अश्विनी कलसेकर, संजय मिश्रा.

“Bhool Bhulaiya2” एक हॉरर कॉमेडी फ़िल्म है जो 20 मई 2022 को रिलीज हुई थी यह फ़िल्म 2007 मे आयी “Bhool Bhulaiya” की सीक्वल है। फ़िल्म का बजट 75 करोड का है और फ़िल्म ने भारत मे कुल 215 करोड की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड इस फ़िल्म की कमाई 258 करोड है। 

Bhool Bhulaiya 2Budget and Collection
BudgetRs.75 Cr
1st day collectionRs.14 Cr
1st WeekendRs.92 Cr
India gross collectionRs.215 Cr
Overseas collectionRs.43 Cr
Worldwide collectionRs.258 Cr

10.Sarkaru vaari paata

Sarkaru Vaari Paata film poster

निर्देशक –  परशुराम 

निर्माता –  नवीन येरनेनी, रविशंकर, राम अंचता, गोपीचंद अंचता.

कलाकार –  महेश बाबू, कीर्ति सुरेश, समुथिरकानी

महेश बाबू स्टारर फ़िल्म “Sarkaru vaari paata” 12 मई 2022 को रिलीज हुई थी। यह फ़िल्म सिर्फ़ तेलुगु भाषा मे ही रिलीज की गई थी इंग्लिश सबटायटल के साथ, इस फ़िल्म के कलेक्शन की बात करे तो फ़िल्म ने लगभग 158 करोड रुपये कमाए है और ओवरसीज मार्केट से फ़िल्म सिर्फ़ 29 करोड का बिजनस ही कर पाई है जबकि इस फ़िल्म को 100 करोड को बजट मे बनाया गया है तो Sarkaru vaari paata एक Below Hit फ़िल्म साबित हुई है। 

Sarkaru vaari paataBudget and Collection
BudgetRs.100 Cr
1st day collectionRs.55 Cr
1st WeekendRs.144 Cr
India gross collectionRs.158 Cr
Overseas collectionRs.29 Cr
Worldwide collectionRs.187 Cr

Leave a Comment

Sales tax services. Lithothérapie : découvrez les bienfaits de pierres en profondeur.